आंतरिक शिकायत समिति

के बारे में 

एम्स, भोपाल में कार्य स्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम 2013 (रोकथाम, निषेघ एवं समाधान) के प्रावधानों के तहत कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव एवं उत्पीड़न की रोकथाम के संकल्प एवं निम्नलिखित लक्ष्यों के साथ एक आंतरिक शिकायत समिति संचालित की जा रही है। :
  • यह सुनिश्चित करना की किसी भी महिला कर्मचारी (स्थायी, अस्थायी, तदर्थ तथा संविदा कर्मचारियों सहित) या छात्राओं का लैंगिक आधार पर कोई भेदभाव या लैंगिक उत्पीड़न न हो।
  • कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की घटना होने पर सभी को स्वतंत्र रूप से शिकायत दर्ज कराने के लिए एक स्वतंत्र प्लेटफार्म उपलब्ध कराना।
  • कोई भी व्यक्तिगत शिकायत मिलने पर आरोपी के विरूद्ध जांच सुनिश्चित करना और दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा करना।
  • एम्स, भोपाल में लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर ऐसे वातावरण का निर्माण करना जहां महिला स्टाफ एवं छात्राएं लैंगिक आधारित भेदभाव के बगैर स्वतंत्र एवं अनुकुल वातावरण में कार्य कर सके।

यौन उत्पीड़न क्या है

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परिभाषित यौन उत्पीड़न में निम्नलिखित दिशानिर्देश शामिल है:
  • शारीरिक संपर्क करना तथा इसके लिए प्रयास करना
  • यौन संबंधों की मांग या उसके लिए सहयोग की मांग करना।
  • अश्लील टिप्पणियां करना
  • कामुक साहित्य प्रदर्शित करना
  • यौन प्रकृति के किसी भी अन्य अशोभनीय, शारीरिक, मौखिक या मौन आचरण या व्यवहार (अश्लील दृश्य दिखाना एवं रास्ता रोकना भी शामिल है)

किसी व्यक्ति द्वारा किए गए यह कृत्य लैंगिक उत्पीड़न है:
  • किसी अन्य व्यक्ति को पकड़ना, छूना, स्पर्श करना, चिंमटी करना आदि जैसे शारीरिक अंगरंगता के अशोभनीय कृत्य
  • किसी अन्य व्यक्ति से यौन संबंध की अशोभनीय मांग या अनुरोध (चाहे वह सीधे की गई हो या इसके निहितार्थ किया गया कोई कार्य) और इसे नौकरी/पारिश्रमिक के भुगतान/वेतन वृद्धि/पदोन्नति आदि की शर्त बनाना
  • यौन अर्थो के साथ अशोभनीय टिप्पणी करना जैसे यौनाकर्षण को व्यक्त करने वाली अर्थपूर्ण प्रशंसा, ऊंची आवाज में यौन अर्थ वाले जोक्स सुनाना/कामोत्तेजक टिप्पणियां करना आदि।
  • किसी व्यक्ति को फिल्म, कार्टून/पिन-अप्स/कलेंडर/कम्प्यूटर पर स्क्रीन सेवर्स/कोई भी आपत्तिजनक लिखित सामग्री/अश्लील ईमेल आदि के जरिए कामोत्तेजक या अश्लील सामग्री दिखाना
  • यौन प्रकृति के अन्य किसी भी अशोभनीय आचरण में किसी अन्य को शामिल करना चाहे यह मौखिक हो या मौन रहकर किया गया हो जैसे किसी अन्य व्यक्ति को घूरना जिससे वह असहज महसूस करता हो या कोई अश्लील इशारे करना, किसिंग की आवाज निकालना आदि ऐसे किसी भी उत्पीड़न अवांछित या अस्वीकार्य आचरण का विरोध करना आवश्यक है जिसके कारण आप असहज महसूस करें

यदि आपको प्रताड़ित किया जाता है तो आप यह कर सकते हैः.

दिशा-निर्देश

  यदि आपको प्रताड़ित किया जाता है तो आप यह कर सकते हैः-
  • शर्मिंदा महसूस न करे। प्रताड़ित करने वाले को स्पष्ट कहें कि उसका आचरण आपको आपत्तिजनक लगा है।
  • यह सोचकर प्रताड़ना की अनदेखी कदापि न करें कि यह स्वतः रूक जाएगा। आगे बढ़कर शिकायत दर्ज कराए।
  • आप जिस व्यक्ति को विश्वास पात्र मानते है उनसे प्रताड़ना के बारे में बात करिए। इससे केवल आप ही मजबूत नहीं बनेंगे बल्कि इससे ऐसी ही परिस्थति का सामना करने पर किसी अन्य को भी आगे बढ़कर शिकायत करने का हौंसला मिलेगा।
  • एक नोट बुक में यौन उत्पीड़न की सभी घटनाओं का रिकॉर्ड रखें। यदि आप महसूस करते हैं कि बाद में औपचारिक शिकायत करने की आवश्यकता है तो यह रिकॉर्ड आपके लिए मददगार होगा।

संस्थान इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है और अपने सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्रों को सलाह हैं कि वे इस तरह की गतिविधियों में शामिल न हों। आंतरिक शिकायत समिति यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय उपाय करेगी कि पीड़ितों और गवाहों को उनकी शिकायत के कारण उत्पीड़न या भेदभाव का शिकार न होना पड़े।

संसाधन

शिकायत दर्ज कैसे करें
  • आप आंतरिक शिकायत समिति के किसी भी सदस्य से बात कर सकते है/लिख सकते है/ईमेल/टेलीफ़ोन कर सकते है।
  • • वैकल्पिक रूप से icc@aiimsbhopal.edu.in पर ईमेल करें।

 उत्पीड़न के बिना काम करना हमारा मौलिक अधिकार है। .

आप हमे icc@aiimsbhopal.edu.in पर संपर्क कर सकते हैं।


समिति सदस्य 

क्र.
सं.
सदस्य का नाम
पदनाम
ईमेल आईडी
संपर्क सं.
1
डॉ. वैशाली वैन्देस्कर ,
प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष (अनेस्थिसियोलॉजी
 विभाग)
अध्यक्ष
 

2
डॉ. अभिजीत आर. रोजतकर,
अपर प्राध्यापक (मनो चिकित्सा रोग विभाग)
सदस्य
 
8199001105
3
डॉ. कुसुम आर. गाँधी ,
सहायक प्राध्यापक (एनाटोमी)
सदस्य
 
9689484225
4
डॉ. मुद्दा सोफिया ,
चिकित्सा अधिकारी(आयुष)
सदस्य
 
9000622786
5
प्रशासनिक अधिकारी
सदस्य
07552672325
6
श्री त्रिवेश गोस्वामी, विधि अधिकारी
सदस्य
7
डॉ रोशन सुतार , सहायक प्राध्यापक
सदस्य
8
सुश्री सौम्या सक्सेना
वाह्य सदस्य
8989585097
9
डॉ. लील्ली पोद्दार,,
सह प्राध्यापक (नर्सिंग)-चिकित्सा अधीक्षक के प्रतिनिधि
सदस्य सचिव
9970709068

Your complaint will be kept confidential.